भव्य मंदिर निर्माण महायज्ञ में सहयोग देकर पुण्य कमाएँ। जय श्री राम!
"धर्म, शिक्षा और सेवा के संकल्प के साथ समर्पित धर्मार्थ पंजीकृत संस्था।"
आपका हार्दिक स्वागत है।
।। जय श्री राम ।।
यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत । अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥
सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर त्रिपुरी धाम जालौन उत्तर प्रदेश
जालौन जिले में स्थित एवं आस्था का केंद्र यह हनुमान मंदिर 150 से भी अधिक वर्ष प्राचीन है । मंदिर का इतिहास जानने के लिए History Section पर Tap करें
यह संस्था श्री हनुमान जी की असीम अनुकंपा और ‘ज्ञान गुण सागर’ के संकल्प से प्रेरित है। हमारा उद्देश्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि धर्म, शिक्षा, पारदर्शिता और लोक कल्याण के माध्यम से एक ऐसे आध्यात्मिक केंद्र की स्थापना करना है, जहाँ हर भक्त को शांति और हर ज़रूरतमंद को सेवा का आश्रय मिले। आपका हर सहयोग इसी दिव्य संकल्प की पूर्ति में एक आहुति है।
समिति कार्यकारिणी संकल्प
मंदिर समिति में सबका स्वागत है, यहां जाति नहीं "पारदर्शिता और धर्म के संकल्प" के साथ खड़े हर एक व्यक्ति को कार्य करने का हक है, 'वह किसी भी जाति का हो' भक्ति जाति से नहीं सेवा भाव से स्थापित होती है, यही अटल सत्य है ।
हमारी संस्था जातिगत नहीं बल्कि धर्म, पारदर्शिता और सेवाभाव के लिए संकल्पित भक्तों के साथ खड़ी है ।
राम नाम मनि दीप धरू, जीह देहरी द्वार । तुलसी भीतर बाहिरौ, जौं चाहसि उजियार॥
भव्य धाम का सपना: 150 वर्षों से अधिक प्राचीन इस पवित्र स्थल का जीर्णोद्धार कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस महायज्ञ में सहयोग देकर, आप आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का आधार स्तंभ स्थापित कर रहे हैं।
सोसायटी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार केंद्र चलाने की योजना पर कार्य कर रही है। ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित करने के इस कार्य में आपका सहयोग अमूल्य है।
भूखों को भोजन, मंदिर परिसर में समय-समय पर विशाल भंडारे, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आपकी छोटी सी सेवा अनेकों को अन्नदान का पुण्य प्राप्त कराती है।
पारदर्शिता ही हमारी शक्ति हमारी संस्था एक पंजीकृत धर्मार्थ सोसायटी है। प्रत्येक दान और व्यय का हिसाब पारदर्शी है। हम ईश्वर को साक्षी मानकर, आपके विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मंदिर संस्थापक
स्व० पंडित श्री भगवान दीन मिश्र पुत्र स्व० श्री भानुप्रताप मिश्र
सादर प्रणाम
आपके अभूत पूर्व योगदान के लिए हम सभी आपके आभारी हैं।
संकट हरण ज्ञान गुण सागर हनुमान मन्दिर त्रिपुरी धाम पीपरी गहरवार जिला जालौन उत्तर प्रदेश में आपका हार्दिक स्वागत है।
What's app Community और Groups से जुड़ने के लिए संस्था को mail करें ।
hanumanmandirtripuridham@gmail.com
धर्मार्थ कार्यों में अपना योगदान अवश्य दें।
।। जय श्री राम ।।
मंगल भवन अमंगल हारी । द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी॥
संकट हरण ज्ञान गुण सागर हनुमान मन्दिर त्रिपुरी धाम पीपरी गहरवार, कुठौंद जिला जालौन 285125
मालपुर पीपरी गहरवार जालौन उत्तर प्रदेश
https://maps.app.goo.gl/KvX3FMhAiLAwKa8m8?g_st=aw